छपरा, जून 17 -- नगरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सेमल सराय गांव में बुधवार को बिजली के पोल पर कार्य करने के दौरान करंट लगने से नीचे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान स्वर्गीय सरल महतो के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार महतो के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार महतो पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. द्वेषचंद्र ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...