हाथरस, फरवरी 28 -- पोल पर काम करते संविदा कर्मी झुलसा हाथरस। शहर के घंटाघर पर शनिवार की शाम को विद्युत पोल पर काम कर रहा एक संविदा कर्मी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। यह देख आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। झुलसे संविदाकर्मी को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी राहुल पुत्र गोपाल बघेल विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन पर तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी शहर के मुरसान गेट स्थित एक नंबर सब स्टेशन पर चल रही है। शनिवार की शाम को वह शहर के घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान केसामने विद्युत पोल पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। यह देख मौके पर काफी लोग जमा हो गए। आनन-फानन साथ ही कर्मचारी उसे उपचार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.