अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़। रेलवे रोड पर रस्सियों से सहारे लटक रहा पोल देखने गुरुवार को बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिशासी अभियंता प्रवण गुप्ता के अनुसार पोल बिजली का नहीं है। यह भारत दूरसंचार निगम का पोल है। इसका बिजली विभाग से कोई लेना देना नहीं है। इधर, स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पोल किसी भी विभाग का हो, हटना चाहिए। या फिर ठीक कराया जाए। कभी भी हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- थाना के पास जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...