पोल-तार शिफ्टिंग में लेन-देन की शिकायत, जांच को टीम गठित
मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। साहेबगंज में 11 केवी पोल व तार को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने के मामले में कथित लेन-देन की शिकायत के बाद बिजली विभाग ने जांच बिठाई है। अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। विद्युत कार्यपालक अभियंता (तकनीकी) रंजीत कुमार के नेतृत्व में गठित कमेटी का कहना है कि सहायक विद्युत अभियंता, मोतीपुर और कनीय विद्युत अभियंता, धनैया के खिलाफ दर्ज लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। स्थानीय शिकायतकर्ता मो. सरफराज की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण भी किया गया, लेकिन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य या गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसी को देखते हुए जांच समिति ने मामले में दोबारा सुनवाई तय की है। शिकायतकर्ता को निर्देश दिया गया है कि वह 13 मई को तकनीकी शाखा, बिजली आपूर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.