मऊ, जून 10 -- चिरैयाकोट। क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अचानक तेज आंधी आने से ग्राम सिकंदरपुर में राजकुमार गिरी के मकान पर लगा करकट उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं नासिरपुर में प्रेम प्रकाश के आवासीय मकान पर महुआ के पेड़ की डालियां गिरने से छत एवं करकट क्षतिग्रस्त हो गया तथा अंदर सोई पत्नी शशिकला सहित बच्चे घायल हो गए। इसी गांव के सत्यनारायण के मुर्गी फार्म और रामजीत बैरागी के ट्यूबवेल का करकट भी उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ग्राम सीरसा, चंद्रावती, राजापुर और मिर्जापुर में बिजली के पोल एवं तार टूटकर ध्वस्त हो गए, जिसके चलते गांव में रात भर अंधेरा छाया रहा। सुबह बिजली कर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...