लातेहार, मार्च 12 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों बिजली पोल गाड़ने के कार्य के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के कई-कई घंटों तक बिजली काट दी जाती है, जिससे दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पोल गाड़ने का कार्य संवेदक द्वारा सुस्ती चाल से किया जा रहा है। घंटों बिजली बंद रखने के बावजूद कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिख रही है। इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...