फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- नवाबगंज। नवाबगंज-मंझना मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास देर रात बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पोल के ऊपर लगा उपकरण भी अलग हो गया। इस वजह से नवाबगंज समेत 25 गांव की आपूर्ति ठप हो गयी। रात में ही सूचना बिजली कर्मियों को दी गयी। इस पर आपूर्ति बंद कर दी गयी। रविवार को बिजली कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लाइन में मरम्मत का काम शुरू किया। कई घंटो की मशक्कत के बाद बिजली बहाल हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...