पोल्ट्री फार्म से लाखों रुपए की चोरी
सीवान, मई 18 -- बड़हरिया। जामो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के रामपुर गांव के बगल स्थित चंदन छपरा गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म से अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात लगभग दो बजे ऑफिस का ताला तोड़कर एक लाख पैतालीस हजार नगद सहित जेनरेटर के कीमती मोटर की चोरी कर आसानी से फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी पोल्ट्री फार्म संचालक को तब हुई जब सुबह में अपने ऑफिस पहुंचे तो ताला कटा हुआ था और समान की चोरी कर ली गई थी। चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरी के घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इधर थाना क्षेत्र के महबूब छपरा निवासी नाजिर अहमद ने जामो थाना में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.