मुजफ्फरपुर, जून 7 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुराने रोड स्थित जगाई मझौली चौक पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे आग लगने से पोल्ट्री फार्म और फर्नीचर की दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित पोल्ट्री फार्म व्यवसायी मुकेश पटेल एवं राकेश पटेल और फर्नीचर दुकानदार मो अलाउद्दीन ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पेट्रोल का गैलन भी मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गैराज में खड़ी कंटेनर में लगी आग, जलकर हुई खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...