हरदोई, अप्रैल 5 -- बेनीगंज। कुइया चौराहा के पड़ोस में मडिया गांव के पास में हरदोई सीतापुर मार्ग पर बनी मुर्गा पोल्ट्री फार्म गर्मी में फिर मक्खियों का प्रकोप फैला रहा है। कई किसान यूनियन, कई सामाजिक संगठनों, भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत ने विरोध जाहिर किया पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही रही है। कुछ दिन पूर्व भाजपा के हरदोई सदर लोकसभा सांसद जयप्रकाश रावत डही गांव में एक पंचायत कर विभागीय अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को मौके पर बुलाया था। तब सांसद का कड़ा रुख देखकर अधिकारियों ने तो एक सप्ताह का समय लेकर आश्वासन दिया पर अभी तक पोल्ट्री फार्म ने कोई बंदोबस्त नहीं किया है। इस पोल्ट्री फार्म के पड़ोस में चारों ओर दर्जनों गांव में जहां मक्खियों का प्रकोप जारी है। डही गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र धीरू सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन द...