मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला खेल कार्यालय, मुंगेर के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय (अंतर जिला) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता- 2025-26 का आयोजन मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से पोलो मैदान, मुंगेर में किया गया। प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल के छह जिलों- मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, जमुई एवं शेखपुरा- के लगभग 150 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल एवं डीएम, मुंगेर की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दृष्टिबाधितों के साथ क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं साहस की सराहना की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, उप-विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला खेल पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.