मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। पोलो मैदान में शनिवार को क्रिकेट खेलने आए 13 वर्षीय शिवानंद कुमार की खेलने के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार संदलपुर निवासी विश्वनाथ आनंद का 13 वर्षीय पुत्र अपने भाई के पवन कुमार के साथ खेलने के लिए पोलो मैदान आया था। थोड़ी देर के बाद ही अचानक वह खेलते- खेलते गिर पड़ा। मृतक के भाई पवन कुमार के अनुसार ज़ब बालक गिरा तो फिल्ड में अफरातफरी मैच गयी। जिसके बाद फिल्ड में खेल रहे अन्य युवकों द्वारा शिवानंद को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवानंद नौवीं क्लास का छात्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.