फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- शिकोहाबाद में तिरंगा लाइट के पोल पर बिना अनुमति के लगाए गए पोस्टर, बैनर की खबर को मंगलवार को हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पोस्टर, बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका प्रशासन ने बैनर, पोस्टर हटाने की चेतावनी दी है, अन्यथा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि नगर के सुभाष तिराहा से स्टेशन रोड, कटरा बाजार, बड़ा बाजार में लोगों ने बिना अनुमति के तिरंगा लाइट के पोल पर पोस्टर, बैनर लगा लिए थे। जिसके कारण तिरंगा लाइट खराब हो रही थी। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए पोल पर लटके पोस्टर, बैनरों को हटाने की मांग की थी। हिन्दुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। इस बारे में पा...