पोलैंड में सीसीएसयू का आयुर्वेद, योग में एमओयू पर मंथन
मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। पोलैंड के शैक्षणिक दौरे पर पहुंचे चौ.चरण सिंह विवि के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में एमओयू की संभावनाओं पर मंथन किया। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से भारत की राजदूत नीता भूषण एवं संदीप कुमार की सहमति पर पोलिश मॉडर्न आयुर्वेद फाउंडेशन की अध्यक्ष मोनिका कारोलेचुक एवं अंतरराष्ट्रीय एवं शैक्षणिक सहयोग समन्वयक जोलांटा रिबार्चिक के साथ बैठक की। बैठक में आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं शैक्षणिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विमर्श हुआ। विवि से शोध निदेशक प्रो.बीरपाल सिंह एवं प्रो.जितेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि योग और आयुर्वेद की मूल जड़ें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ी हैं और विवि भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.