आगरा, जून 27 -- शहर में नगर पालिका परिसर से रैली निकालकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने फीताकाटकर रैली का शुभारंभ किया। शनिवार को रैली के शुभारंभ पर सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को लाइलाज बीमारी से बचाने के लिए पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावक बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि इस अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष तक के 1 लाख 82 हजार 84 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- पोलियो रैली निकालकर शहर में लोगों को किया जागरूक पहले दिन पोलिओ बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जिसके बाद स्वास्थ्य वि...