चंदौली, दिसम्बर 13 -- नियामताबाद/शहाबगंज, हिटी। जिलेभर में रविवार को पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को दी जानी है। इस क्रम में शनिवार को विकास क्षेत्र नियामताबाद में प्राथमिक विद्यालय पुरैनी के बच्चों ने जागरूकता रैली में निकली। बच्चों द्वारा विभिन्न स्लोगनों द्वारा जागरूक किया गया। जिसमें शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को 14 दिसंबर को बूथ पर दवा पिलाने के लिए अपील की गई। बच्चों ने एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा, देश का मान बढ़ाना है, पोलियो मुक्त देश बनाना है का नारा भी लगाया। इस अवसर पर हेडमास्टर संजय यादव, अनीता यादव, मनोरमा मौर्य, तारा, आशा मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर शहाबगंज ब्लॉक में रविवार को 35 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एलबी शर्मा ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारी...