खगडि़या, जून 29 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पीएचसी में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर 10 बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रखंड में 55 हजार 0 से 5 आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसे सफल बनाने के लिए 89 टीम हाउस टू हाऊस, 22 ट्रांजिट टीम, 36 सुपरवाइजर के साथ ही दो मोबाइल टीम बनायी गई है। पीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डाॅ मुकेश कुमार, बीएचएम अशोक कुमार, बीसीएम दीपक कुमार आदि ने बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- पोलियो खुराक पिलाकर की पांच दिवसीय अभियान की शुरूआत यह भी पढ़ें- खगड़िया: पोलियो खुराक पिलाकर की पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- लातेहार में...