बगहा, जून 20 -- बगहा। बगहा दो प्रखंड सभागार में आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित संचालन और टीकाकरण कार्यों की समीक्षा की गई। पीएचसी हरनाटांड़, बगहा-2 में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमित टीकाकरण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों मेंकर्मियों को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...