पोलियो की दो बूंद पिलाने को निकली जागरूकता रैली
फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। जिले में 28 जून से शुरू हो रहे सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से जनपद स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं कुछ दूरी तक पैदल चलकर लोगों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील भी की। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा एनसीसी कैडेट्स, डायट के छात्र-छात्राएं, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला अस्पताल से शुरू हुई रैली आबूनगर समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट से रवाना हुई पल्स पोलियो ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.