सीतामढ़ी, जून 27 -- अंजनी सिंह बाजपट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थित सभागार में रविवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर सभी कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.पी. झा एवं डब्ल्यूएचओ मॉनिटर ने अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक आवश्य पिलाएं: डीसीप्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की सही प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण, छूटे हुए बच्चों की पहचान तथा अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए प्र...