फिरोजाबाद, जून 29 -- पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को दूसरे दिन शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर दस्तक दी। अभियान के दूसरे दिन देर शाम तक विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने के लिए‌ सक्रिय देखे गए। आगामी तीन जुलाई तक विभाग को लक्ष्य के अनुसार दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा।अधिकारियों के निर्देश पर सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने अपने क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देने को घर-घर दौड़ती रहीं। कर्मचारियों ने घरों पर पहुंचकर बच्चों को देखा उसके बाद उन्हें दवा दी गई। यह भी पढ़ें- जिले के 2365 बूथों पर 3.10 लाख बच्चों को पिलाया ड्राप रविवार को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य बूथों पर किया गया था। जनपद में 1170 बूथ बनाए गए थे...