कन्नौज, दिसम्बर 14 -- तालग्राम, संवाददाता। सीएचसी तालग्राम में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत कराए जाने वाले कार्य का बहिष्कार करते हुए तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने धरना -प्रदर्शन किया। आशाओं ने कार्य बहिष्कार कर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अल्प मानदेय, समय पर भुगतान न होने, अतिरिक्त कार्यभार तथा सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके बावजूद उनसे पोलियो अभियान समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं में लगातार ड्यूटी कराई जा रही है। लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की ओर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राजपूत ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया ...