फरीदाबाद, जून 15 -- पलवल, सरसमल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोलियो अभियान के साथ जीरो डोज, एनीमिया मुक्त भारत, पीसीपीएनडीटी और एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम कर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में 889 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां शून्य से पांच वर्ष तक के 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु अर्बन टास...