दरभंगा, जून 29 -- दरभंगा/कुशेश्वरस्थान, हिटी। जिले में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ रविवार को सीएचसी कुशेश्वरस्थान से किया गया। अभियान का उद्घाटन डीएम कौशल कुमार ने नवजात को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इसके साथ ही जिलेभर में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी की खुराक पिलाने का विशेष अभियान शुरू हो गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम व उनकी धर्मपत्नी ने नवजातों को खुराक पिलाई तथा अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने बताया कि यह अभियान दो जुलाई तक विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। एक भी बच्चा न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...