मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। पोलिटेकनिक रमनकाबाद मुंगेर में ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम" के अंतर्गत राजा राम हरि सिंह उच्च विद्यालय, धपरी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें पोलिटेकनिक संस्थान के वातावरण से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने कॉलेज परिसर का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रयोगशालाओं (लैब्स), कक्षाओं (क्लासरूम) एवं छात्रावास (होस्टल) का भ्रमण किया। उन्हें अलग-अलग विभागों में उपलब्ध मशीनों, उपकरणों एवं प्रयोगात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व एवं इसके माध्यम से उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान गहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.