पलामू, मई 10 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। नेशनल हाईवे-39 पर पोलपोल अंडरपास के समीप शनिवार की देर रात में घटना हुई है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसायी से नगद 25 हजार रुपये और बाइक लूट ली है। हालांकि सूचना मिलने पर रात में ही सक्रिय हुई पुलिस ने लूटी गई बाइक को घटना स्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर ली है। मामले की जांच कर रहे सतबरवा थाने के एसआई प्रदीप कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से लगभग 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे-39 किनारे से लूटी गई सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली है। बाइक सड़क किनारे पार्किंग की स्थिति में मिली। पुलिस अब अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार सत...