रुद्रपुर, जून 30 -- खटीमा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि भूड़ा किशनी निवासी हर्षित गोस्वामी पुत्र चन्द्रदीप नाथ ने अपने मोबाइल नंबर से पोर्नोग्राफी से संबधित वीडियो इंस्ट्राग्राम, मैसेंजर के माध्यम से सोशल मीडिया में अपलोड किया था। वहीं दूसरा मामला उप निरीक्षक जीवन चुफाल ने राजेश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी वार्ड छह पर दर्ज कराया है। राजेश पर आरोप है कि उसने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड किया है। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने पर तीन के खिलाफ केस दोनों आरोपियों के विरुद्ध 67 बी आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अश्लील...