गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे माल की कीमतों में उछाल ने गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। दो मार्च से अब तक माल ढुलाई में करीब 15 से 25 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जिले में ट्रांसपोर्टरों को लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पोर्ट से जुड़े ट्रकों का काम लगभग ठप हो गया है। गुजरात और हल्दिया से खजूर, मसाले की आवक रुक गई है। वहीं यहां से चावल व अन्य अनाज की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। प्लास्टिक के दाने के दाम 50 से बढ़कर 190 रुपये तक पहुंचने से फैक्ट्रियों में उत्पादन घटा है, जिससे ट्रकों को माल नहीं मिल रहा। बंदरगाहों पर जहाजों की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी है।अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण मिडिल ईस्ट से कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्लास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.