नई दिल्ली, मार्च 13 -- लंबी ड्राइव पर निकलना सबको पसंद है। हालांकि, सिरदर्द तब होता है जब कार के टायर की हवा कम हो जाए या बीच रास्ते में बैटरी जवाब दे जाए। ऐसी मुसीबतों से निपटने के लिए हम अपनी डिग्गी में टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर और जंप स्टार्टर जैसी भारी-भरकम चीजें भरकर रखते हैं। लेकिन अब इन सबकी छुट्टी होने वाली है। दरअसल, मशहूर टेक ब्रांड Portronics ने एक ऐसा अनोखा गैजेट 'Vayu Cop' लॉन्च किया है जो अकेला ही 6 अलग-अलग मशीनों का काम करता है। यह इतना छोटा है कि आपकी कार के ग्लोव बॉक्स में भी समा जाए। बता दें कि यह काम किसी प्रोफेशनल टूल जैसा करता है। यह भी पढ़ें- फिर नंबर-1 की रेस जीत गई ये SUV, फरवरी में 17,938 लोगों ने खरीदाप्रेशर सेट करते ही भर जाएगा हवा सफर के दौरान सबसे ज्यादा डर टायर पंचर होने या हवा कम होने का रहता है। Vayu C...