सुल्तानपुर, जून 16 -- जयसिंहपुर। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और नई एक्स-रे मशीन के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। चिकित्सकों ने बताया कि पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच प्रक्रिया अधिक आसान और तेज होगी। यह भी पढ़ें- किंजर अस्पताल में एक्स रे सुविधा नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...