पोर्टेबल एक्स-रे मशीन संग गांव पहुंचेंगी टीमें, खोजेगी क्षय रोगी
फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। टीबी रोग से मुक्त बनाने के लिए 100 दिन के टीबी मुक्त विशेष अभियान को दोआबा में गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर सभी ब्लाकों में टीबी के लिहाज से संवेदनशील और उच्च जोखिम वाले गांवों को चिन्हित कर वहां डाक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाने के लिए सूची बनानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी।
संवेदनशील गांवों में विशेष ड्यूटी खांसी, बुखार और टीबी के अन्य लक्षण वाले लोगों की मौके पर ही निशुल्क जांच की जाएगी। जहां संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने लेकर परीक्षण कराया जाएगा। जिम्मेदारों का कहना है कि समय पर पहचान और जल्द उपचार के माध्यम से ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.