पोर्टल से बाहर रह गईं 800 वक्फ संपत्तियां, लटकी कार्रवाई की तलवार
सहारनपुर, जून 7 -- साहिल राणा । सहारनपुर। उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण की समय सीमा समाप्त होने के बाद जिले की करीब 800 वक्फ संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। रिकॉर्ड अधूरे मिलने या पंजीकरण न होने वाले मामलों में संबंधित मुतवल्लियों और प्रबंधकों को नोटिस जारी किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में उन्हें लखनऊ स्थित वक्फ बोर्ड मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से तलब किए जाने की भी संभावना है। जिले की 4 हजार वक्फ संपत्तियों में से 3200 का पंजीकरण तो पूरा हो गया, लेकिन शेष संपत्तियों के लंबित रहने से संबंधित संस्थानों में चिंता और हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में वक्फ की करीब 4000 संपत्तियां हैं। निर्धारित समय तक इनमें से 3200 संपत्तियों का पंजीकरण उम्मीद पोर्टल पर पूरा हो सका, जबकि लगभग 800 संपत्तियां किसी न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.