पोर्टल में तकनीकी खामी से ठप हुआ सर्वर, नहीं हो रहा काम
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संभागीय परिवहन विभाग जा रहे हैं तो थोड़ा जानकारी करके जाएं। इस समय विभाग का पोर्टल काम नहीं कर रहा है। तकनीकी खामी के चलते ये स्थिति बनी हुई है। इससे न तो लोगों का काम हो पा रहा है और न ही विभाग का। शुक्रवार को विभाग में काम कराने आए लोगों को वापस होना पड़ा। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में वाहन पोर्टल के संचालन में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। इस संबंध में मुख्यालय से बताया गया है कि यह समस्या एप्लीकेशन को पुराने बुनियादी ढांचे से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित करने के दौरान पैदा हुई है। यह भी पढ़ें- वाहन पोर्टल का संचालन न होने से कार्य प्रभावित तकनीकी टीम के प्रयासों और विशेषज्ञों की नियुक्ति के बाद भी सर्वर में कुछ अप्रत्याशित तकनीकी खराबी आ गई है। आरटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.