लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता वक्फ संशोधन अधिनियम के तहत उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण का समय पूरा हो गया। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक सुन्नी वक्फ की 74,600 सम्पत्तियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वहीं शिया वक्फ की 5646 सम्पत्तियों की विवरण ही पोर्टल पर दर्ज किया जा सका। समय खत्म होने के बाद अब भी सुन्नी वक्फ की 40 प्रतिशत और शिया वक्फ की लगभग 30 प्रतिशत सम्पत्तियां दर्ज नहीं हो सकीं। इन सभी वक्फ के मुतवल्लियों के सामने वक्फ ट्रिब्यूनल का जाने का ही मौका बचा है। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के विवरण दर्ज करने का काम जून माह में शुरू था और पांच दिसम्बर तक पूरा करना था। उत्तर प्रदेश में सुन्नी वक्फ की लगभग एक लाख 26 हजार सम्पत्ति और शिया वक्फ की लगभग आठ हजार वक्फ सम्पत्तियां हैं। पांच दिसम्बर शाम तक सुन्नी वक्फ की...