प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। प्रेरणा पोर्टल पर शून्य नामांकन वाले 507 परिषदीय स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए अनिल कुमार की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की समीक्षा में पाया गया कि अलग-अलग विकास खंडों के कुल 507 विद्यालयों में शून्य नामांकन/ पंजीकण किया गया है। इससे साफ है कि विद्यालय का शिक्षण स्टाफ शासन एवं विभाग के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है। सूची में शामिल प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के सभी शैक्षणिक स्टाफ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है कि विद्यालय में नामांकन शून्य क्यों है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने या संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- यू-डाइस पोर्टल पर स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...