मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार पुलिस लाइन सभागार में जनसुनवाई पोर्टल पर मिल रही शिकायतों के शत प्रतिशत निस्तारण के संबंध में पुलिस अधिकारियों की बैठक लिया। कहाकि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की गहनता से जांच करें। उसके बाद शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान हमारी प्राथमिकता है। आईजीआरएस पोर्टल जनसुनवाई का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसकी प्रभावी कार्यप्रणाली से जनता का पुलिस प्रशासन में विश्वास बढ़ेगा। बैठक में आईजीआरएस सेल प्रभारी नीरज कुमार पाठक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का शीघ्र करें निस्तारण यह भी पढ़ें- एडीएम ने दिए आईजीआरएस के संदर्भों में सुधार के निर्देश यह भी पढ़ें- आईजीआरएस प्रकरणों के न...