छपरा, अप्रैल 9 -- नगरा। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम पोर्टल पर पंजीकरण और उपस्थिति को लेकर दयनीय स्थिति सामने आई है। ताजा समीक्षा के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल की एफआरएस रिपोर्ट में स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। विभाग द्वारा बार-बार पत्र जारी करने और टेलीफोनिक निर्देश देने और विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के बावजूद विद्यालय स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रखंड के कुल 753 शिक्षकों में से 30 शिक्षक अब तक पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं जबकि रिपोर्ट के दिन 246 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। छात्रों की स्थिति इससे भी अधिक गंभीर है। कुल 19,821 नामांकित छात्रों में से 8603 छात्र अभी ...