सुपौल, जून 24 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। संभावित बाढ़ 2026 को लेकर बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर एडीएम (आपदा) मो तारिक ने बुधवार को सुपौल अंचल का निरीक्षण किया। इस क्रम में एडीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव संबंधी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आपदा संपूर्ति पोर्टल पर नये लाभुकों की प्रविष्टि का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने का उन्होंने निर्देश दिया। एडीएम ने हर हाल में सभी लंबित प्रविष्टियों को दो दिनों के भीतर पूर्ण करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने नावों के निबंधन एवं सत्यापन को लेकर सभी राजस्व कर्मचारियों को आदेश दिया। सभी राजस्व कर्मियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी नाव मालिकों को जल्द से जल्द नाव का निबंधन कार्य पूर्ण करने की सूचना देने को कहा। साथ ही ब...