मैनपुरी, अगस्त 7 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े जनपद के 451 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उनकी मनमानी पर नोटिस जारी किया गया है। प्रधानाचार्यों ने ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड नहीं किया। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर ये कार्रवाई डीआईओएस की ओर से की गई है। डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का विवरण ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस कार्य में विद्यालयों के प्रधानाचार्य लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। जनपद में 451 कालेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए हैं। प्रधानाचार्यों की लापरवाही से शिक्षा विभाग के कार्यों में बाधा आ रही है। जबकि यह कार्य अनिवार्य है। नोटिस देकर प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें जल्द-से-जल्द विवरण अपलोड करने क...