पोर्टल पर कीटनाशी विक्रेताओं का पंजीकरण अनिवार्य
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले के सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं विनिर्माताओं के लिए अब आईपीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित आईपीएमएस पोर्टल के सफल संचालन के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।उन्होंने बताया कि जिले के अवशेष 333 कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल आईपीएमएस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण न कराने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। पंजीकरण प्रक्रिया के तहत संबंधित विक्रेता को पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाले नए पंजीकरण फॉर्म में फर्म से संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.