मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ। जनपद के कीटनाशी विक्रेताओं के लिए आईपीएमएस (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। यह निर्देश भारत सरकार द्वारा स्टॉक प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार ने कीटनाशी उत्पादों के स्टॉक प्रबंधन और बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए आईपीएमएस पोर्टल विकसित किया है। जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। बताया कि जिले में कुल 336 कीटनाशी दुकानें पंजीकृत हैं। इनमें से 75 दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इन निलंबित दुकानों को एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है, अन्यथा उनके खिलाफ आगे की क...