मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर। समर्थ पोर्टल के शुरू नहीं होने से नालंदा मुक्त विवि में स्नातक से पीजी तक का दाखिला नहीं हो रहा है। दिल्ली से समर्थ पोर्टल विवि के लिए लाइव नहीं हुआ है। पोर्टल के तकनीकी कारणों के कारण विवि में स्नातक का दाखिला लगभग एक महीने तक देर हो गया है। नालंदा मुक्त विवि में हर वर्ष 15 से 20 हजार छात्र पूरे बिहार से नामांकन लेते हैं। मुजफ्फरपुर में एलएनटी कॉलेज में विवि का स्टडी सेंटर बनाया गया है। कई छात्रों ने बताया कि उन्हें नालंदा मुक्त विवि में नामांकन लेना है पर विवि की वेबसाइट पर अबतक नामांकन की सूचना नहीं आयी है। नालंदा मुक्त विवि के कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है, एक से दो दिनों में पोर्टल पर नामांकन की सूचना चली जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...