गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग के लगभग 300 कर्मचारियों की मानव सम्पदा पोर्टल पर गलत प्रविष्टियां दर्ज होने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-3 बेलदार पद से 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अदालत ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को अवगत कराया कि मानव सम्पदा पोर्टल पर उनकी जन्मतिथि गलत रूप से अंकित कर दी गई है। गलत फीडिंग के कारण उनका एनपीएस पेंशन भुगतान लगभग 11 माह से लंबित है। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इसी तरह लोक निर्माण विभाग में मेठ पद पर कार्यरत सुभाष पांडेय भी गलत प्रविष्टि के कारण रिटायर मेंट के बाद कार्यालय और कोषागार का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर त्रुटियों को ठीक कराने की मांग की। इस दौर...