औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। श्री पोरवाल सभा रजि. औरैया की बैठक होमगंज स्थित श्री पोरवाल धर्मशाला में हुई। इस दौरान धर्मशाला के जीर्णोद्धार, भूमि संबंधी कार्यों और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत बैठक की शुरुआत पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। संस्था के आय-व्यय निरीक्षक राजीव पोरवाल (रानू) ने संस्था के लेखा-जोखा का चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराने और बैलेंस शीट तैयार कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। सभा द्वारा अक्टूबर 2025 में क्रय की गई भूमि के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। इस कार्य की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से अध्यक्ष आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट को सौंपी गई। सभा के मंत्री आनं...