चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर पोरबंदर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में दो बोगी का एसी नहीं काम करने पर यात्रियों ने जम कर हंगामा किया। इसके बाद आनन फानन में राउरकेला में एसी दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद आनन फानन में ट्रेन का एसी दुरुस्त कर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक पोरबंदर से हावड़ा जाने वाली 12906 पोरबंदर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या बी-1 और बी-2 का एसी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से काम नहीं कर रहा था। इसकी यात्रियों ने ट्रेन के कर्मचारियों को शिकायत की, इसके बाद कर्मियों ने कहा कि अगले स्टेशन पर एसी दुरुस्त हो जायेगा, लेकिन अगले कई स्टेशन पर एसी दुरुस्त नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- बाड़मेर एक्सप्रेस का सेंट्रल से चलने के सात मिनट बाद इंजन फेल इसके ब ाद जब रात्रि करीब 12 बजे ट्...