नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पोप लियो को अब और इलाज की जरूरत नहीं होगी। उनके डॉक्टरों ने बुधवार को बताया कि पिछले हफ्ते फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद, यह साफ हो गया है कि ट्यूमर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में जन्मे पोप, 6 से 17 नवंबर के बीच उरुग्वे, अर्जेंटीना और पेरू की अपनी प्रस्तावित यात्रा पर जाएंगे या नहीं। पोप के मुख्य सर्जन स्टेफानो मार्गारीटोरा और उनके निजी चिकित्सक लुइगी कार्बोन ने कहा पोप के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को 13 अक्तूबर को हुई सर्जरी में निकाल दिया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें 'लंग एडेनोकार्सिनोमा' (फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार) था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...