धनबाद, अप्रैल 1 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया पोद्दार पाड़ा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को धूमधाम से महावीर जयंती मनाई गई। जयंती पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। अहले सुबह अजीत जैन ने भगवान महावीर की विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान अहिंसा परमोधर्म, जियो और जीने दो, जीव हत्या बंद करो का उदघोष लगाया गया। इसके बाद जिनअभिषेक किया गया। भगवान महावीर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने बालक महावीर का पलना झुलाया। बच्चों ने भगवान महावीर की जीवनी पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर अजीत जैन, अभिषेक जैन, अनिल जैन, विकास जैन, हीरा जैन, महेश जैन, विमला देवी, कमला देवी, महक, विशाखा, मानवी, नव्या सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.