प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लालूपटी गांव निवासी राम दुलारे के तीन बेटे श्रीराम, लालचंद, रायबहादुर हैं। राम दुलारे के पोते सुरेन्द्र पटेल पुत्र श्रीराम ने ताऊ का खाता गांव की बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी में यह कहकर खुलवा दिया कि किसान सम्मान निधि, पेंशन के लिए खाता खोलना जरूरी है। आरोप है कि सुरेन्द्र ने ताऊ के खाते में अपना मोबाइल नम्बर लगवा दिया। टाइनी संचालक की मिली भगत से एटीएम, यूपीआई बनवाकर खाते का संचालन करने लगा। उसने राम दुलारे के खाते से 38700 रुपये निकाल लिए। जब राम दुलारे पासबुक लेकर टाइनी संचालक के पास गया तो उसने बताया कि सुरेन्द्र ने 38700 रुपये निकाल लिए हैं, खाता अब होल्ड हो गया है, पैसे की निकासी नहीं होगी। पीड़ित राम दुलारे ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। एसओ मनोज ...