नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- बिहार के दरभंगा जिले में एक बेटे ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला है। जानकारी के मुताबिक, फेकला थाना क्षेत्र के बीसबीघा गांव में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपनी मां प्रमिला देवी (65) की बांस के टुकड़े से पीटकर हत्या कर दी। प्रमिला उपेंद्र यादव की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे ज्ञानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मंगलवार शाम ज्ञानी यादव किसी बात को लेकर अपने पुत्र की पिटाई कर रहा था। पोते को पिटता देख प्रमिला देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं और बेटे को रोकने लगीं। इसी दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इससे आक्रोशित ज्ञानी यादव ने पास में पड़े बांस के टुकड़े से मां...