पीलीभीत, अप्रैल 13 -- बीसलपुर। कस्बे के मोहल्ला दुबे में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पौत्र की मौत के गहरे सदमे में डूबी 57 वर्षीय महिला श्यामकली का शव रविवार सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। एक ही सप्ताह में दो मौतों ने परिवार के लोग ग़मजदा है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी सालिकराम राठौर ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उनके 18 वर्षीय पौत्र हर्षित कुमार की पीलीभीत मार्ग पर गांव जिरौनिया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही श्यामकली गहरे सदमे में थीं। वह अक्सर गुमसुम रहती थीं और किसी से बातचीत भी नहीं करती थी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने और ढांढस बंधाने की कोशिश की, लेकिन उनका दुख कम नहीं हुआ। उन्होंने खाना-पीना भी लगभग छोड़ दिया था...